
देवेश प्रताप
ये मन की एक कल्पना जो शब्दों का रूप ले लिया ।
सुना है तेरे शहर के हर ज़र्रे ये शिकायत करते है
कि तूने नंगे पावं चलना छोड़ दिया ।
एक वक्त था तू जब चला करती थी
पेड़ ,पत्ती तेरे संग झूमा करते थे
फूल तेरी राहों में बिखर जाते थे
कांटे तुझको देख कर टूट जाते थे
कि तूने बागो में जाना छोड़ दिया॥
आइना भी तुझे देख कर इतरा जाता था
मौसम भी तुझसे मिलनों को तरस जाता था
सज-सवंर के जब तू चला करती थी
चाँद-तारे , ज़मी से रश्क करते थे
कि तूने सजना -सवंरना छोड़ दिया॥
तेरे छूने से पत्थर भी पिघल जाता था
लहरे तुझ को पाकर उछल जाती थी
हवाएं भी तेरा इन्तजार करती थी
कि तूने घर से निकलना छोड़ दिया॥